
Noida news (चेतना मंच)। नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने कार में टक्कर मारकर दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
नोएडा के थाना सेक्टर-113 प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि बरौला गांव निवासी भागेंद्र का अपने पड़ोसी सचिन व उसके परिवार से झगड़ा चल रहा है। रविवार की रात को सचिन तथा उसके सहयोगियों ने उसके भांजे विक्की में बैठे गौरव के साथ मारपीट की। भागेंद्र ने इसकी शिकायत एक बार फिर थाना सेक्टर-49 पुलिस से की।
पुलिस में शिकायत करने से गुस्साए सचिन ने अपने साथी प्रिंस, सिद्धू उर्फ सिद्धार्थ तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर भागेंद्र के बेटे विक्की की कार को हनुमान मंदिर के पास ओवरटेक का रुकवा लिया। चारों आरोपियों ने विक्की के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने विक्की पर दिनदहाड़े फायरिंग करनी शुरू कर दी। किसी तरह विक्की ने भागकर अपनी जान बचाई।
थाना प्रभारी ने बताया कि भागेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में प्रिंस, सचिन, सिद्धू उर्फ सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजीत चली आ रही है इसी रंजिश की वजह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।