
Noida News नोएडा की सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए हलावा कारोबा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के हवाला के रूपये के साथ हैं। बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते पुलिस ने मेट्रो स्टे होटल सेक्टर 27 के पास से कुमार आर्यन पुत्र रामजी सिंह निवासी रामाश्रय अपार्टमेन्ट एग्जीविशन रोड थाना गाँधी मैदान जिला पटना बिहार, अरविन्द कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम वैरिया थाना केसरिया जिला मोतिहारी बिहार हाल पता जी-4 गणेश नगर पाण्डव नगर दिल्ली तथा विजय पुत्र संतराम निवासी मकान नंबर 78ए पाकेट ए दिलशाद गार्डन दिल्ली को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हवाला की अवैध रकम 50 लाख रूपये नगद, फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज, एक स्विफ्ट डिजायर कार व तीन सदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फर्जी आईडी व दस्तावेजों का प्रयोग कर धोखाधडी करके हवाला के 50 लाख रूपयों को किसी बिजनेस मैन को ब्लैक मनी से व्हाईट मनी में परिवर्तित करने के लिए लाए थे। प्रारंभिक पूछताछ में यह रूपया उक्त अपराधियों द्वारा संजीव कुमार निवासी पटना बिहार द्वारा लाया गया था। इस अवैध कार्य में अन्य चार व्यक्तियों का संलिप्त होना पाया गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। गैंग के फरार अन्य पांच सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर रवाना किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को भी दे दी है, ताकि आयकर अधिकारी बरामद की गई रकम की बाबत पूछताछ कर सकें।