Noida News (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों से तीन नाबालिग किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। एक किशोरी के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया है।
थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के पुराना सुत्याना में एक फार्म हाउस पर काम करने वाले विनोद (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले दिनेश यादव पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
बहन घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले फिरोज (काल्पनिक नाम) ने पुलिस की शिकायत में बताया कि उसकी बहन घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाशने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। फिरोज के मुताबिक उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है और उसे आंखों से भी कम दिखाई देता है।
Noida News in hindi
बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला
वहीं थाना सेक्टर 63 में बदायूं निवासी प्रेमपाल (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी (14 वर्षीय) बेटी छिजारसी कॉलोनी से बिना बताए चली गई। उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि किशोरियों की तलाश की जा रही है।
किशोरियों की तलाश जारी
नोएडा से अलग अलग स्थानों से तीन किशोरियों के गायब होने के बाद जहां उनके परेशान गार्जियन उन्हें पूरी ताकत से तलाश रहे हैं। वहीं पुलिस विभाग को जब से सूचना मिली है तभी से वह भी इन्हें तलाशने में लगी हुई है और उसका दावा है कि जल्दी ही उन्हें ढूढने में कामयाबी मिलेगी।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।