
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी को कुछ समय पूर्व ही जिला बदर किया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक जिला बदर बदमाश निठारी स्थित ब्लड बैंक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दिए जाने के इरादे से खड़ा हुआ है सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे हाल ही में जिला बदर किया गया था। वह अपने परिजनों से मिलने के लिए आया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
ग्रेटर नोएडा चेतना मंच थाना जेवर पुलिस ने मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज किया है।
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने खुर्जा अंडरपास पर चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से 6 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम प्रियांशु गौतम उर्फ़ अभी पुत्र अशोक कुमार व राजपाल पुत्र संता बताया। दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वह पिछले काफी समय से गांजे की अवैध बिक्री में संलिप्त है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। Noida News