नोएडा में घर से गई 3 किशोरियां हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:42 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में अलग-अलग स्थानों से एक किशोर व तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ा धर्मपुरा निवासी शैलेंद्र झा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनका (14 वर्षीय) बेटा 26 जुलाई को घर से बिना बताए चला गया। उन्होंने अपने बेटे की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव से (16 वर्षीय) किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 26 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई। उन्होंने आसपास उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। किशोरी की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना सूरजपुर क्षेत्र के भूड़ कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी (15 वर्षीय) बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रवेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 21 जुलाई को उसकी बेटी घर से बिना बताए चली गई उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अवशेष शर्मा पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के गिझोड गांव में किराए पर रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 27 जुलाई को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से काम करने के लिए सेक्टर 53 के कंचनजंगा में गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और किशोर व किशोरियों की तलाश कर रही है। Noida News