Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के थाना फेस-3 में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले प्रेम (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह वर्तमान में गढ़ी चौखंड़ी गांव में किराये के मकान में रहता है और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। विगत 1 जनवरी की सुबह वह काम पर चला गया। इस दौरान उसके पीछे उसके ही गांव के रहने वाले भारत लाल उर्फ संजू, अमित कुमार तथा सोमपाल उसके घर पहुंचे तीनों आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। शाम के समय जब वह वापस लौटा तो उसे उसकी पुत्री गायब मिली।
उसने जब खोजबीन की तो पता चला कि तीनों युवक उसकी बेटी को अपने साथ ले गए हैं। थाना फेस तीन प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी की तलाश कर रही है।
नोएडा के ग्लोबल फ्लीट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपनी कंपनी के माध्यम से दो स्विफ्ट डिजायर कर दल्लूपुरा दिल्ली निवासी अंकित चौहान पुत्र राम केवल चौहान को चलाने के लिए दी थी। इस दौरान तय हुआ था कि अंकित चौहान दोनों गाड़ियों की किस्त कंपनी में जमा करेगा।
गाड़ियां लेने के बाद अंकित चौहान कंपनी में गाड़ियों की किस्त जमा नहीं कर रहा है। उन्होंने कई बार किस्त जमा करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। गाड़ी लौटाने के लिए जब अंकित चौहान में उसके पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने गाड़ी वापस करने से भी इनकार कर दिया।
नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ थाना फेस 3 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि आरोपी प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5 के अवर अभियंता नवीन कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बसई गांव में नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर सोनू धर्मवीर यादव अंकित यादव अवैध कब्जा करने का पिछले काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में इन खसरा नंबरों पर अवैध कब्जे की कार्रवाई को प्राधिकरण द्वारा कई बार रोका जा चुका है। थाना प्रभारी में बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।