Noida News Today : अवैध फार्महाउस पर फिर चलेगा बाबा का बुल्डोजर!
Noida News Today
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:44 PM
Noida News Today : यमुना नदी में डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्महाउस पर अब फिर से बुल्डोजर चलाया जाएगा। जिला प्रशासन तथा नोएडा प्राधिकरण मिलकर यह अभियान चलाएंगे। जिला प्रशासन अवैध फार्म हाउस संचालकों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में बाढ़ के कारण अवैध फार्महाउस के जरिए मवेशियों के मरने तथा जलभराव से स्पष्ट हो चुका है कि इन फार्म हाउस को ध्वस्त करना अनिवार्य है।
Noida News Today जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन के तहत इन फार्म हाउसों को ध्वस्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का दावा किया। इसके लिए सभी फार्म हाउसों की हालत की वीडियोग्राफी भी ड्रोन कैमरे से कराई जा चुकी। इसमें साफ देखा जा सकता है कि इन फार्म हाउसों में यमुना का पानी किस हद तक भरा हुआ था। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि अब यमुना का पानी उतरना प्रारम्भ हो चुका है और हालात संभल रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन इनको नोटिस भेजने की कार्रवाई प्रारम्भ करेगा।
जिला प्रशासन नोटिस भेजने की कर रहा है तैयारी, प्राधिकरण व प्रशासन करेंगे संयुक्त कार्रवाई
Noida News Today प्राधिकरण ने विगत एक साल में 150 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस तोड़े थे। यहां बनी समिति हाईकोर्ट गई और ध्वस्तीकरण को रोककर प्रत्यावेदन का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। हालांकि अब प्राधिकरण ने यमुना ये डूबे इस पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया है। इनकी फोटो और वीडियाग्राफी कराके हाईकोर्ट में देगी। ताकि ध्वस्तीकरण के काम को पूरा किया जा सके। यहां करीब एक हजार से ज्यादा फार्म हाउस है। बाढ़ में ये इन फार्म हाउसों की एक फ्लोर तक डूब गए थे।
प्राधिकरण ने विगत एक साल में 150 से ज्यादा अवैध फार्म हाउस तोड़े थे Noida News Today
नोएडा में यमुना सेक्टर-94,124,125,127,128,131,133,134,,135,168 के अलावा 150 से होकर निकलती है। इसी तरह हिंडन नदी छिजारसी से प्रवेश करते हुए सेक्टर-63ए, बेहलोलपुर, शहदरा, सुथियाना, गढ़ी चौखंड़ी, सेक्टर-123,118,115,143,143ए,148,150, मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है। यह दोनों ही नदियां नोएडा को चारों तरफ से घेरे हुए हैं और इन नदियों के किनारे की जमीन को ही डूब क्षेत्र कहा जाता हैं, जहां पर खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी अवैध रूप से इन जमीनों की बिक्री की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण ने पिछले डेढ़ साल में अभी तक 150 फार्म हाउसों को ध्वस्त किया है, लेकिन प्राधिकरण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारम्भ होते ही फार्म हाउस संचालक हाईकोर्ट पहुंच गये थे और उन्होंने प्राधिकरण की इस कार्रवाई को गलत ठहराया था। इसके बाद कुछ दिनों तक यह अभियान रूका था, लेकिन बाद में प्राधिकरण ने इन फार्म हाउसों को फिर से ध्वस्त किया था।Noida News Today #babakabulldozar #bulldozar #yogi #modi #uttarpradesh #bjp #noida