Noida News Today: ओएलएक्स पर एप्पल का की-बोर्ड और माउस खरीदने के नाम पर ठगा
Noida News Today
भारत
चेतना मंच
21 Aug 2023 05:49 PM
Noida News Today: लोग कितनी भी सावधानी बरत लें लेकिन साइबर ठग उनसे चार कदम आगे हैं । ऑनलाइन खरीद बिक्री ने लोगों को सुविधा तो दी है लेकिन इसमें ठगी का खतरा भी बना रहता है । नोएडा में एक ऐसी ही वारदात सामने आई जहां ओएलएक्स पर एप्पल के कीबोर्ड और माउस खरीदने के नाम पर साइबर ठग ने एक व्यक्ति को 65 हजार रूपए का चूना लगा दिया। ओएलएक्स पर खरीद बिक्री आम बात है । अकसर लोग घर बैठे बैठे ही अपनी जरूरत का सामान किफ़ायती दाम पर खरीद लेते हैं । लेकिन यहाँ तो लेने के देने पड़ गए । सेक्टर-62 बीएसएनल अपार्टमेंट निवासी संदीप गुप्ता ने सोचा था उन्हे एप्पल के कीबोर्ड और माउस के अच्छे दाम मिल जाएँगे पर यहाँ तो साइबर ठग ने उन्हे ही लूट लिया
ओएलएक्स पर एप्पल के कीबोर्ड और माउस खरीदने के नाम पर लगाया 65 हजार रूपए का चूना
Noida News Today:
पीडि़त ने थाना सेक्टर-58 में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा मदद कराया है। सेक्टर-62 बीएसएनल अपार्टमेंट निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर एप्पल के कीबोर्ड और माउस बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। 23 फरवरी को उनके पास तरुण नामक व्यक्ति ने कीबोर्ड और माउस खरीदने के लिए मैसेज डाला था। उक्त नंबर पर बात करने पर तरुण नामक व्यक्ति ने सामान खरीदने की एवज में पेमेंट ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। शुरुआत में तरुण ने उनसे यूपीआई के जरिए एक रुपए भेजने को कहा। एक रुपया भेजने के बाद उनके खाते से तीन बार में 65 हजार रूपए निकल गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने जब तरुण नामक व्यक्ति से बात करने का प्रयास किया तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।