
Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के पास बस रहे नए शहर में घर बनाने के लिए प्लाट लेने का आज सुनहरा अवसर है। सोमवार शाम (आज) प्लाटों की स्कीम बन्द हो जाएगी। यदि आपको सबसे आधुनिक शहर में सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास प्लाट लेना है तो आज ही आवेदन कर दीजिए, क्योंकि आज शाम तक ही आपके पास प्लाट खरीदने का मौका है।
आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YIEDA) द्वारा एक शहर को बसाया जा रहा है। अत्याधुनिक और सपनों का शहर बसाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YIEDA) ने एयरपोर्ट के निकट प्लाटों की एक बहुत ही बेहतरीन योजना लांच की थी। यह योजना 7 अगस्त को लांच हुई थी और 8 अगस्त से योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। प्लाटों की इस स्कीम के तहत अभी तक करीब दो लाख लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए 1 सितंबर अंतिम तारीख थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 4 सितंबर 2023 कर दिया गया था। आज यानि 4 सितंबर की शाम तक ही इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे। उसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।
Read Also - Noida News : छह साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को नोएडा पुलिस ने किया लंगड़ायमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने चेतना मंच को बताया कि कुल 1184 आवासीय भूखंडों वाली यह योजना बेहद की आकर्षक है। इस योजना के तहत 120 स्क्वायर मीटर के 194, 162 स्क्वायर मीटर के 260, 200 स्क्वायर मीटर के 466, 300 स्क्वायर मीटर के 208, 500 स्क्वायर मीटर के 24, 1000 स्क्वायर मीटर के 13 तथा 2000 स्क्वायर मीटर के 19 प्लॉट हैं। कुल प्लॉटों की संख्या 1184 है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉटों की योजना में प्लॉट लेना एक सुनहरा मौका हो सकता है। यह प्लॉट बेहद किफायती दरों पर मिल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा व यीडा के क्षेत्र में प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने वाले प्रॉपर्टी डीलर अजीत सिंह सिसोदिया का कहना है कि यमुना प्राधिकरण की प्लॉट योजना हर किसी के लिए गोल्डन चांस है। जल्दी ही वर्ष 2024 में जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरने लगेंगी। तब यहां की प्रॉपर्टी के दाम बेहद हाई हो जाएंगे। ऐसे में अभी मौका है कि यीडा की प्लॉट स्कीम में प्लॉट खरीद लें। Noida News