
NOIDA NEWS[/caption]
ऊर्जा का संरक्षण कैसे किया जाए को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण में नोएडा व्यापार मंडल से लगभग सभी रिटेलर आमंत्रित थे। समाज सेवा में लगी महिलाओं को भी इस में आमंत्रित किया गया था ताकि वे ऊर्जा का संरक्षण कैसे किया जा सके समाज में आम और खास सभी तक पहुंचाएं।
यहां एक होटल में अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्टैंडर्ड और लेबलिंग एवं ऊर्जा संरक्षण पर रिटेलर प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में सीनियर प्रोजेक्ट अफसर पीपी सिंहर की तरफ से एवं एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सुनील गुप्ता मुख्य अतिथि एवं संजय जैन, अमित अग्रवाल डॉक्टर सीएस आजाद, विशेषज्ञ हर्ष श्रीवास्तव, आशीष कुमार एडवाइजर के तौर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौर ऊर्जा पैनल की विशेषताएं उसके लाभ पर चर्चा की गई। घरेलू विद्युत उपकरणों पर किए जा रहे स्टार रेटिंग की विशेषताओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनिंग प्रोग्राम से संबंधित एक प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें प्रथम 5 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए एवं सभी प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में भागेदारी के सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। यह सर्टिफिकेट प्रतिभागियों को व्यापार में बढ़ाने के लिए और टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने में भी सहायक रहेगा।