Noida News: : डग्गामार वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:12 PM
Noida : नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर डीसीपी ट्रेफिक गणेश साह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा कस्बा दादरी में डग्गामार वाहनो व अवैध रूप से चल रहे वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ ऐसी डग्गामार बसों को भी रोका जो यूपी रोडवेज के रंग में रंगी हुई थीं। डीसीपी ट्रेफिक गणेश साह नेे बताया कि दादरी व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चल रहे डग्गामार वाहनों के विरूद्घ अभियान को और तेज किया जाएगा। दादरी में चलाए गए अभियान के दौरान बिना परमिट के चल रही 2 बसों सहित 10 वाहनो (ऑटो/टेम्पो) आदि को सीज किया गया।