विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉमवेली सोसायटी में रहने वाले आईटी कंपनी के ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर एक महिला व मजदूर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
मूल रूप से गांधी मूर्ति पटेल नगर पटना बिहार निवासी प्रणव कुमार सिन्हा पुत्र नवीन कुमार सिन्हा पामवैली सोसायटी के टॉवर-2 में रह रहे थे। वह एक आईटी कंपनी में बतौर ट्रेनर के रूप में कार्यरत थे। आज सुबह उनके एक पड़ोसी किसी काम से उनके घर आया और दरवाजा खटखटाया लेकिन प्रणव ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसी ने खिडक़ी से झांककर देखा तो प्रणव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद उन्होंने सोसायटी के मेंटेनेंस कर्मियों व थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडक़र फंदे पर लटके प्रणव कुमार सिन्हा को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
वहीं थाना जारचा क्षेत्र के ततारपुर गांव में रहने वाले राहुल की 26 वर्षीय पत्नी रंजीता ने बीती रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह उसका शव फंदे पर लटका देकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अलीगढ़ निवासी रंजीता की करीब 8 वर्ष पूर्व राहुल के साथ शादी हुई थी।
उधर थाना बिसरख क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसाइटी के पीछे झुग्गी बस्ती में रहने वाले बांदा निवासी लव-कुश पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन