Noida News: गौतमबुद्ध नगर में पांच कोतवाली प्रभारियों के तबादले
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:31 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:31 AM
Noida : नोएडा। गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पांच प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनके अलावा जारचा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव का तबादला जालौन कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली फेस 3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी को सेक्टर 58 कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक विजय कुमार को थाना फेज 3 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के आईटी सेल में तैनात निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को थाना सेक्टर 126 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सेंट्रल नोएडा के आईटी सेल में तैनात निरीक्षक अमित कुमार को थाना सेक्टर 24 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह को थाना जारचा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जारचा थानाध्यक्ष श्रीपाल को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है।