
Noida News (चेतना मंच)। मेट्रोमोनियल साइट पर संपर्क होने के बाद एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि छलेरा गांव में रहने वाली एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी शादी डॉट कॉम पर मसूरी निवासी अमान से बातचीत हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वह आपस में मिलने लगे। युवती का आरोप है कि अमान एक दिन उसे बहला-फुसलाकर गेस्ट हाउस ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में अमान ने उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी अमान के खिलाफ बलात्कार मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।