
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-12 के वी ब्लॉक में पेड़ों की छंटाई न होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन प्राधिकरण का उद्यान विभाग कोई भी सुध नहीं ले रहा है।
नोएडा के सेक्टर 12 के वी ब्लॉक के राजेन्द्र सिंह, नीलम, राकेश देवी, नीलम मिश्रा, दीक्षा शर्मा, रेखा देवी, सीमा शर्मा, राजेश शर्मा आदि लोगों का कहना है कि वी-207 में स्थित पार्क के चारों अरो पेड़ की टहनियां बढ़कर बिजली विभाग के तारों को छू रही हैं। कहीं-कहीं टहनियां झुककर नीचे आ गई हैं। जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
[caption id="attachment_127641" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
पार्क में बच्चे, बुजुर्ग तथा महिलाएं सुबह-शाम टहलते हैं तथा बच्चे खेलते हैं। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ब्लॉक के लोगों ने उद्यान विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर शीघ्र ही पेड़ों की छंटाई करने की मांग की है। बता दें कि सिर्फ वी ब्लॉक ही नहीं बल्कि समूचे सेक्टर-12 में पेड़ों की छंटाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। छंटाई भी ऐसे की जाती है कि तना छोड़कर पेड़ ही काट दिया जाता है।
कुछ लोगों ने बताया कि कोठी मालिकों को पार्किंग की असुविधा तथा दिक्कत होने के कारण उद्यान विभाग के कर्मचारियों को पैसा देकर पेड़ों को समूल नष्ट कर दिया जाता है। बाद में पेड़ गायब हो जाता है। उद्यान विभाग में यह खेल काफी समय से चल रहा है।