Noida News : प्रधानमंत्री की मां हीराबेन को दी श्रद्धांजलि
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:45 PM
Noida News : नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
Noida News
इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि श्रीमती हीरावेन मोदी के निधन से हम सभी अत्यंत दुखी है। देश के प्रधानमंत्री की माता होते हुए उन्होंने हमें सादा जीवन जिया। वो बहुत सरल स्वभाव की थीं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।
प्रार्थना सभा में एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष एससी जैन, सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मौ. इरशाद, आरएम जिंदल सचिव आलोक गुप्ता, कमल कुमार, विरेन्द्र नरूला, पियूष मंगला, इन्दरपाल खांडपुर, अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील जैन, हरीश कालरा, दलीप मल्होत्रा, एसके मल्होत्रा, अनिल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राजीव वाषर्णेय, रमन वासन, जितेन सबरवाल उपस्थित थे।