Noida News : दो ट्रकों में भीषण टक्कर से धूँ धूँ करके जला ट्रक
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:14 PM
Noida News ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस टक्कर के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई।
Noida News
घटना आज सुबह 4ः45 बजे की बताई जा रही है। थाना दनकौर क्षेत्रांतर्गत पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर नंबर एनएल 01 क्यू 4992 जिसमें कीया कम्पनी की गाड़ी थी और पलवल से दादरी की तरफ जाते समय सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी के पीछे लोहे के तार से लदा ट्रक नंबर आरजे 32 डीजी 0616 आ रहा था। तभी अचानक पीछे वाली गाड़ी द्वारा अनियंत्रित होकर कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी गई। जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से लोहे के तार लदे ट्रक में आग लग गई।
सूचना मिलने पर थाना दनकौर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से आग बुझा दी गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी के जलने और टक्कर लगने से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी जिनको सडक से हटवाया जा रहा है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।