
Noida News (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के हिंडन पुल पर तेज गति में आ रहे ट्रक ने स्प्लेंडर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दीपक और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोजी राम उर्फ दीपक की हालत गंभीर होने पर के कारण चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस हादसे में घायल कपिल के पैर की हड्डी टूट गई है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में मृतक के पिता देव सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में गत 7 जुलाई को एनआईबी चौकी के पास ट्रैक्टर वह ऑटो के बीच टक्कर हो गई इस हादसे में मंडावली दिल्ली निवासी सुरेंद्र प्रसाद घायल हो गए उपचार के लिए उन्हें गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र राहुल देवरानी ने ट्रैक्टर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। Noida News