Noida News: परचून की दुकान पर बेच रहा था शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर की केन बरामद
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
08 Aug 2023 08:31 PM
Noida News: अट्टा गांव में परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहे दुकानदार को आबकारी विभाग की टीम ने दबोच लिया आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब व बीयर की केन बरामद हुई हैं।
आबकारी निरीक्षक गौरव चंद ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अट्टा गांव में आटा चक्की वाली गली में परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर सुंदर अवाना पुत्र भगत अवाना को हिरासत में ले लिया।
Noida News: दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे रखे 38 पव्वे रॉयल स्टैग, 50 केन किंगफिशर बियर की बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से सस्ती दरों पर शराब खरीद कर अपनी दुकान पर बेचता है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Noida News : कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी पर बड़ा एक्शन, दिल्ली के मयूर विहार में करोड़ों की कोठी कुर्क