
Noida News : नोएडा के सेक्टर 62 में तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान धूमधाम से तुलसी विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन के दौरान महिला श्रद्धालु सुमधुर भजनों पर जमकर झूमी और नृत्य किया।
आपको बता दें कि नोएडा के रजत विहार सेक्टर 62 में तुलसी का विवाह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया माना जाता है। शास्त्रों में तुलसी विवाह का आयोजन करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ तुलसी का विवाह कराने की परपंरा है। इस दिन विधि पूर्वक तुलसी विवाह करने से जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। माना जाता है कि तुलसी विवाह का आयोजन जो भी व्यक्ति करता है उसे उसका अत्यधिक शुभ फल प्राप्त होता है। शाम 4 बजे बैंड बाजा, बारात के साथ शालिग्राम की बारात निकाली गई, जिसमें सोसायटी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
सोसायटी के गली गली में निवासियों द्वारा शालीग्राम बारात का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ बारात सोसाइटी की परिक्रमा कर शिव शक्ति मंदिर रजत विहार सी ब्लॉक में जाकर संपन्न हुआ। जहां तुलसी माता के तरफ से कुछ श्रद्धालुओं द्धारा शालिग्राम बारातियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसके बाद तुलसी शालिग्राम का विवाह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के साथ आयोजित किया गया।