
Noida News : सेक्टर 93ए में ट्विन टॉवर ध्वस्त होने के तकरीबन 6 माह बाद भी अभी तक मलबा नहीं हट पाया है। जिसके कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब फिर नोएडा प्राधिकरण ने मलबा उठाने की अंतिम डेडलाइन जारी कर दी है।
नोएडा प्राधिकरण ने ट्विन टॉवर ध्वस्त करने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग तथा बिल्डर सुपरटेक को 16 अप्रैल तक हर कीमत पर मलबा हटाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि इसके बाद मलबा हटाने की समय सीमा में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। यदि मलबा नहीं हटा तो वह अदालत को लिखकर इसकी जानकारी देंगे। प्राधिकरण ने स्पष्टï निर्देश दिये कि ध्वनि व प्रदूषण के अन्य मानकों का पालन करते हुए प्रात: 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक मलबा निस्तारण का कार्य किया जाएगा।
बता दें कि 28 अगस्त 2022 को ट्विन टॉवर को ध्वस्त किया गया था इसके बाद मलबा हटाने की बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई गई थी। मलबा हटाने का काम शुरू भी किया गया लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण 2 माह तक मलबा हटाने का काम रोक दिया गया था। मलबा जमा होने से जहां गंदगी व खतरनाक जीव-जंतुओं का बसेरा बनता जा रहा है। वहीं धूल उडऩे से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब वहां के लोगों को नई डेडलाइन तक मलबा हटाने का बेसब्री से इंतजार है।