Noida News : चोरी की बाइक व लूटे गए मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 03:45 PM
Noida News : थाना सेक्टर-39 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक व लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ सेक्टर-44 कट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भाग निकले।
उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर पीछा कर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सनी पुत्र प्रभाकर व राणा घोष पुत्र कमल घोष बताया। तलाशी में उनके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
Noida News in Hindi
बाइक पर था फर्जी नंबर प्लेट
Noida News : पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मोबाइल फोन एक व्यक्ति से लूटा था। बाइक के बारे में पूछने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इसे दिल्ली के मुखर्जी नगर से चोरी किया था। चोरी की इस बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वे इसे चला रहे थे। दिल्ली के थाना मुखर्जी नगर में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Greater Noida : दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक बरामददेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।