
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर ई रिक्शा की दो बैटरी लूट ली। एक अन्य घटना में बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बैटरी लूट की घटना को पुलिस ने एक माह बाद दर्ज किया है।
नोएडा के सेक्टर 83 स्थित नयागांव निवासी दीपक बैसला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके ई-रिक्शा का ड्राइवर रियाज मोहम्मद बीते 24 अक्टूबर की रात ई रिक्शा लेकर सेक्टर-128 स्थित अपने घर जा रहा था। जेपी रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया। बदमाशों ने रियाज मोहम्मद के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान रियाज मोहम्मद बेहोश हो गया कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो ई-रिक्शा की दो बैटरियां गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसके अलावा नोएडा के सेक्टर 86 स्थित ग्राम इलाहाबास में रहने वाले गौरव कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर 83 की एक कंपनी में कार्यरत है। 21 नवंबर की रात्रि को है ड्यूटी खत्म कर पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहा था। हौजरी कंपलेक्स स्थित मदरसन कंपनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
नोएडा के थाना सेक्टर 39 में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने चार लोगों पर अपनी बेटी के अपहरण का शक जताया गया है। लड़की के पिता द्वारा पुलिस कमिश्नर के यहां गुहार लगाने पर करीब एक माह बाद यह मामला दर्ज हुआ है
सदरपुर में रहने वाले रमेश प्रसाद (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट बताया कि उसकी बेटी 25 अक्टूबर की सुबह घर से कम पर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
रमेश ने शक जताया है कि फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी विकास, संजय, मनी पुत्र रनवीर ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। रमेश के मुताबिक विकास ने 10 मई को उसकी बेटी के साथ मारपीट व बदसलूकी करते हुए कपड़े आदि फाड़ दिए थे। इस घटना के बाद उसने थाना सेक्टर 39 में उसके खिलाफ लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसके रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रमेश ने शक जाता है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को जबरन हथियारों के बल पर अपराध कर भयभीत करके रखा हुआ है। उसने अपनी बेटी व परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।