नोएडा में करंट लगने से दो की मौत, बस ने दरोगा को मारी टक्कर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:38 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:38 AM
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा एक बस ने एक दरोगा की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दरोगा गंभीर रुप से घायल हो गए।
Noida News in hindi
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के पुराना हैबतपुर में बोरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान बोरिंग करते समय करंट लगने से जीशान पुत्र दिलदार बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कर्मी उसे तिगरी स्थित सरस्वती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से ग्राम शादीपुर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ का रहने वाला था और हाल में पुराना हैबतपुर गांव में रह रहा था। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
नोएडा के थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के फोर्टिस अस्पताल में ओल्ड विजयनगर निवासी साहिल सक्सेना को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। साहिल सक्सेना को घर के इनवर्टर से करंट लग गया था जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए थे। उपचार के दौरान साहिल सक्सेना की मौत हो गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बस ने बाइक में मारी टक्कर, दरोगा घायल
नोएडा की पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सतेंद्र गौतम बुधवार की देर शाम अपनी बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही सूरजपुर घंटा गोल चक्कर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही प्राइवेट बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने सतेंद्र कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दरोगा घायल हो गए। इस हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। घायल दरोगा को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। उपचार के पश्चात उन्हें घर भेज दिया गया।
डीटीसी बस की टक्कर से महिला अधिवक्ता घायल
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 फ्लाईओवर पर तेज गति में आ रही डीटीसी बस के चालक ने महिला अधिवक्ता की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला अधिवक्ता घायल तथा उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर-41 निवासी सुश्री शाहीन शेख ने थाना सेक्टर-39 में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह दिल्ली के साकेत कोर्ट में अधिवक्ता है।
बीती 7 नवंबर की शाम को वह कोर्ट से लौटकर अपनी कार से घर आ रही थी। सेक्टर-37 फ्लाईओवर के पास पीछे से तेज गति में आ रही डीसी की बस के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उन्हें चोटें आई और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद में डीटीसी बस चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी बस वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।