
Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से देशी शराब की तस्करी करने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को दबोचा है। इनमें एक गांजा तस्कर और एक शातिर चोर भी शामिल है। पकड़े गए लोगों के पास से मादक द्रव्यों के साथ ही तमंचा, कारतूस और 5100 रुपए भी बरामद किए गए हैं।
Noida News : थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 45 एसडीए ब्लॉक के पास से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू तिवारी पुत्र शिवचंद्र तिवारी निवासी सदरपुर बताया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति से गांजा लेकर आता है और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसे रिक्शा चालकों, मजदूरों व युवाओं को बेचता है।
Noida News : थाना सेक्टर-63 पुलिस ने देशी शराब की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर उसे एफएनजी रोड से दबोचा गया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस एफएनजी रोड पर पहुंची थी। वहां शक के आधार पर सीमा पत्नी राकेश निवासी खोड़ा कॉलोनी को हिरासत में ले लिया गया। महिला कॉन्स्टेबल ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से देशी शराब के 32 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Noida News : इधर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, कारतूस तथा चोरी के समान को बेचकर मिले 5100 रुपए बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आम्रपाली मॉल के पास एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर बदमाश को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस और 5100 रुपए मिले।
Noida News : पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दिलशाद पुत्र कमरू जमा निवासी मुजफ्फरनगर बताया। पकड़ा गया आरोपी हाल में विजयनगर गाजियाबाद में रह रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दिलशाद ने गत दिनों सिविटेक कंपनी में चोरी के वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि कंपनी से चोरी किए गए सामान को उसने एक कबाड़ी को भेज दिया था। उससे बरामद पैसे चोरी के सामान को बेचकर मिले थे। आरोपी कंपनियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।