
Noida News : (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों महिला लापता हो गई। किशोरियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर गांव में रहने वाले रमेश (काल्पनिक नाम) ने पुलिस की शिकायत में बताया कि बीते 30 दिसंबर की शाम को वह ड्यूटी से घर आए तो पता चला कि उसके 12 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उसने आसपास व परिचितों के यहां अपनी बेटी की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
वहीं थाना सेक्टर-63 में के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले मनोज (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी बीते 29 दिसंबर की दोपहर को घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपनी बेटी को पहले फुसलाकर भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है कि किशोरियों की तलाश की जा रही है।
नोएडा में गिरोह बनाकर अपहरण मारपीट तथा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों गिरोह के 10 सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-39 प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गैंग लीडर तूफानी गुप्ता, राजकुमार, राम सिंह व संदीप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। चारों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने भौतिक व आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र एक्सप्रेस वे तथा अन्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बैटरी आदि को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने पूर्व में इन्हें चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि रोहित, नरेंद्र, अभिषेक, मयंक उर्फ कल्लू, रणविजय तथा दीपक नागर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर में निरुद्ध किए गए आरोपियों ने अपहरण, मारपीट जैसे अपराधों को अंजाम देकर क्षेत्र में अपनी दहशत फैला रखी है। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस में आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।