
Noida News : शराब तस्करों (Liquor Smuggler) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब राज्य की लाखों की शराब बरामद की है। शराब की इस खेप को तस्करी के माध्यम से नोएडा लाया गया था।
बता दें कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ट्रक में लाई जा रही पंजाब राज्य की 120 पेटी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
Noida News : एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी व आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि शराब तस्कर (Liquor Smuggler) ट्रक के जरिए शराब की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 135 वाजिदपुर गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। मुखबिर के इशारे पर एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 120 पेटी पंजाब राज्य की शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक रंजीत कुमार पुत्र नंदकिशोर शर्मा व संतोष कुमार पुत्र लगन राय को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लाकर उसकी सप्लाई करते हैं।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके तार किन शराब तस्करों से जुड़े हुए हैं। Noida News
Ramesh Bidhuri Remark: रमेश विधुडी के बिगड़े बोल पर देश भर में मचा बवाल
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।