Noida News : करीब 3 माह में पूरी किए जाएंगे दो प्रमुख प्रोजेक्ट: राजीव त्यागी
भारत
चेतना मंच
15 Apr 2022 08:16 PM
Noida : नोएडा । सेक्टर-168 में निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट तथा कोंडली अंडरपास का निर्माण कार्य करीब 3 माह में पूरा किया जाएगा। नोएडा की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को 100 दिन में पूरा किया जाना है। इसमे एक्सप्रेस-वे पर कोंडली अंडरपास और सेक्टर-168 में बन रहा एसटीपी प्लांट है।
नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक (पीजीएम) राजीव त्यागी ने बताया कि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर 19.400 किमी पर कोंडली अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। पीजीएम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्देशित किया कि परियोजना पर मैनपावर को बढ़ाया जाए। इस अंडरपास को हर हालत में 30 जून से पहले पूरा करना है। इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण 44.90 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। 785 मीटर अंडरपास आर लेन का बनाया जा रहा है। अंडरपास के निर्माण से सेक्टर-150, 149, 148, 153,151, 152 के साथ कोंडली, गढ़ी, समस्तीपुर, मोमनाथल, शफीपुर के लोगों को प्रस्तावित 75 मीटर चौड़ी सड़क पर आवागमत में काफी फायदा होगा। साथ ही इन सभी सेक्टर और गांवों को एक्सप्रेस वे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-168 में बन रहे एसटीपी का एसबीआर का काम पूरा हो चुका है। आरएसपीएस के ग्राउंड लेवल के नीचे का सारा काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। इस एसटीपी के निर्माण में 143.58 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसकी क्षमता 100 एमएलडी की है।