
Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस-3 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो बाइक, दो स्कूटी व एक चाकू बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस परथला गोल चक्कर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी पर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के मांगने पर दोनों कागजात नहीं दिखा पाए संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद शानू निवासी दिल्ली व शान मोहम्मद निवासी डासना बताते हुए कबूल किया कि उक्त स्कूटी चोरी की है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक स्कूटी और दो बाइक और बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने नोएडा दिल्ली गाजियाबाद में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News