
Noida News (चेतना मंच)। अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग किशोरी और एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नया गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना फेस 2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 30 जून को उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी रात्रि के समय घर से बिना बताए चली गई, काफी तलाशने के बाद भी उसकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि गत दिनों उसके पास गौरव उर्फ परविंदर का फोन आया कि उसकी बहन एबीईएस पर खड़ी है। वह आकर उसे ले जाए, जब वहां पहुंचा तो उसकी बहन वहां पर नहीं थी। पीड़ित ने गौरव उर्फ परविंदर और सीताराम के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना बीटा-2 क्षेत्र से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। महिला के पति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे आभूषण और 12 हजार रूपये भी लेकर गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से फोन पर एक युवक से बात करती थी। उसने आशंका जताई है कि फोन करने वाला युवक ही उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। Noida News