
Noida News: नोएडा प्राधिकरण की कर्मचारी यूनियन यानी नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के लिए दो पैनल अब आमने-सामने हैं। दोनों ही पैनलों ने अपने नामांकर दाखिल कर दिये हैं।
जहां पूर्व अध्यक्ष रहे चौ. राजकुमार ने अपने पदाधिकारियों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं दूसरे पैनल रविन्द्र कुमार कसाना पैनल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। इस पैनल में रविद्र कसाना ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वहीं प्रमोद कुमार ने महासचिव, दीपक कुमार तथा सुमित शर्मा ने उपाध्यक्ष, महेद्र व वीरेन्द्र यादव ने सचिव तथा जीतेन्द्र शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामंकन किया। चुनाव लडऩे की मजबूती से तैयारी कर रहे पवन कसाना ने ऐन वक्त पर रविन्द्र कसाना पैनल को ही समर्थन दे दिया।
[caption id="attachment_84370" align="alignnone" width="755"]
Noida News[/caption]
बताया जाता है कि प्राधिकरण तथा क्षेत्र के कई असरदार लोगों ने हस्तक्षेप करके पवन कसाना तथा रविन्द्र कसाना को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ाने के लिए तैयार कर लिया। पवन कसाना के समर्थन से रविन्द्र कसाना का पैनल काफी मजबूत हो गया है। प्राधिकरण कर्मियों का कहना है कि दोनों पैनल काफी मजबूत हैं तथा इस बार चुनाव में कड़ा मुकाबला होगा।
उधर, चौ. राजकुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र शर्मा व वीरपाल, सचिव पदों के लिए नीरज राणा व अमित कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद ने नामांकन किया। नामांकन वापसी की तिथि 25 अप्रैल है तथा 28 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
दोनों ही पैनल काफी मजबूत माने जा रहे हैं। इसलिए इस बार चुनावी मुकाबला जहां काफी कड़ा माना जा रहा है। वहीं काफी रोचक भी हो गया है। दोनों ही पैनलों ने अपने-अपने पक्ष में अघोषित प्रचार भी शुरू कर दिया है।