
Noida News : अक्सर आरोप लगता है कि सरकारी विभाग का कर्मचारी किसी भी इमानदारी से मेहनत कर ले उसे कभी उचित सम्मान नहीं मिलता। नोएडा में तैनात महिला आईपीएस अधिकारी ने इस आरोप को गलत साबित कर दिया है। आला पुलिस अफसर ने एक नहीं दो सिपाहियों को ईनाम व सम्मान पत्र देकर पुलिस महकमे में नया जोश भर दिया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस पॉलिसी के तहत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अमल में ला रही हैं, वहीं वह सराहनीय कार्य करने वालों वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपा कर उनका हौसला भी बढ़ा रही हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को 10-10 हजार रूपये का नगद ईनाम व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नारकोटिक्स सेल में तैनात हेड कांस्टेबल सनी बत्रा तथा थाना दादरी में तैनात आरक्षी अनुज कुमार को नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान कर्तव्य परायणता के साथ अदम्य साहस दिखाते हुए अपराधियों को दबोच कर सराहनीय कार्य किया है।
[caption id="attachment_107444" align="alignnone" width="1006"]
Noida News[/caption]
आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर के हाथ सम्मानित हुए हेड कांस्टेबल सनी बत्रा ने थाना फेस 1 क्षेत्र में गत दिनों एक बैंक कर्मी के साथ मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को अदम्य साहस का परिचय देते हुए दबोचने में अहम भूमिका निभाई थी। हेड कांस्टेबल की सक्रियता से मोबाइल लूट कर भाग रहा बदमाश बाइक सहित पकड़ा गया था।
Read More - Noida News : वर्दी की आड़ में मुफ्त की मलाई खाने वाला चर्चित दरोगा हुआ सस्पेंड, करा रहा था बदनामीपुरस्कृत किए गए आरक्षी अनुज कुमार ने 8 अगस्त को वैगनआर कार को लूट कर भाग रहे बदमाशों का पुलिस टीम के साथ पीछा किया। पीछा करने के दौरान कांस्टेबल अनुज कुमार पर शातिर बदमाश मेहुल उर्फ मोंटी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी जिसमें वह बाल बाल बचे थे। बदमाश द्वारा फायर करने के बाद भी अनुज कुमार ने साहस का परिचय देते हुए मुठभेड़ के बाद उसे दबोचने में अहम योगदान दिया था। पुलिस ने मेहुल उर्फ मोंटी से लूटी गई कार भी बरामद कर ली थी। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने की जानकारी पुलिस कमिश्नर तक पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर इनका हौसला बढ़ाया। Noida News