
नोएडा क्षेत्र में आती-जाती महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले को थाना सेक्टर 142 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बल गश्त पर थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सेक्टर-90 के कट पर एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाते हुए दिखाई दिया। आरोपी युवक अश्लील गाने के साथ-साथ महिलाओं को भद्दे-भद्दे इशारे कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने आरोपी मनचले युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम ओमकार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम शहदरा बताया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है और शहदरा गांव में किराए पर रह रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।