
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना रबूपुरा पुलिस ने अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है। ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से खनन कर रेत लेकर आ रहे थे।
रबुपुरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस तिरथली चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रेत से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जांच के लिए रुकवाया। पुलिस के मांगने पर ट्रैक्टर चालक रेत से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि वह अवैध रूप से खनन कर रेत ला रहे थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार व गांजा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू व गांजा बरामद हुआ है। थाना रबूपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान निलोनी मिर्जापुर गांव के पास से आलम पुत्र मुन्ना को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
थाना फेस दो पुलिस ने चंदन कुमार को 300 ग्राम गांजा तथा थाना सूरजपुर पुलिस ने कुलदीप को 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थाना फेस 3 पुलिस ने अजय कुमार को चाकू के साथ बंदी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।