विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अवैध खनन एवं बालू व मिट्टी के परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टास्क फोर्स समिति के द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इसी के तहत में उप जिलाधिकारी (सदर) अंकित कुमार एवं जिला खनन अधिकारी रणजीत निर्मल ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई में बालू का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रक एवं वाहन चालकों को पकड़ा गया।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए वाहन एवं वाहन चालकों को आगे की कार्यवाही के लिए थाना ईकोटेक ग्रेटर नोएडा को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाकर वृहद स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन