
Noida News : थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बरौला में अपनी मंगेतर के साथ रहने वाले एक युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से सहारनपुर निवासी शुभम गर्ग अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-63 ए बहलोलपुर गांव में किराए पर रह रहा था। शुभम व उसकी पत्नी दोनों ही निजी कंपनी में जॉब करते हैं। बुधवार को शुभम घर पर ही रह गया, जबकि उसकी पत्नी जॉब पर चली गई। शाम के समय जब वह वापस लौटी, तो उसे शुभम गर्ग फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना थाना सेक्टर-63 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद से शुभम मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
Noida News : वहीं थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में तेज प्रताप नामक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेज प्रताप मूल रूप से हाथरस का रहने वाला था और अपनी मंगेतर व उसकी मां के साथ बरौला गांव में किराए पर रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय तेज प्रताप की मंगेतर व मां ड्यूटी पर गई हुई थी। दोपहर के समय जब वह वापस लौटी, तो उन्हें तेज प्रताप फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी के मुताबिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तेज प्रताप के शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Noida News : थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है।
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जलपुरा के व्यापारी मोहल्ला में सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
उन्होंने बताया कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। Noida News
Noida News : दो लोगों की जिंदगी लील गई नोएडा की सड़कों पर दौड़ती मौत
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।