नोएडा के चर्चित निठारी गांव में दो युवकों ने की आत्महत्या
Noida News
भारत
चेतना मंच
14 Jun 2025 07:23 PM
Noida News : नोएडा के चर्चित निठारी गांव में शनिवार को दो युवकों द्वारा पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। एक युवक ने घरेलू कलह तथा दूसरे के अज्ञात कारणों की वजह से फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी सेक्टर-20 ब्रह्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आज सुबह पीआरवी को सूचना मिली कि निठारी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची ने फंदे पर लटके राहुल शर्मा को नीचे उतारा राहुल की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि पारिवारिक कलह की वजह से राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। Greater Noida news
आत्महत्या करने की दूसरी घटना भी निठारी गांव में हुई
थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या करने की दूसरी घटना भी निठारी गांव में हुई है। यहां राजेश अवाना के मकान में किराए पर रहने वाले अजय पुत्र जंगली प्रसाद ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। किराएदारों ने अजय को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजय स्विग्गी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और मूल रूप से जनपद बुलंदशहर क्षेत्र का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि अजय पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक परेशानी अथवा आर्थिक तंगी की वजह से ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Greater Noida news