
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के हल्दौनी मोड़ पर दो युवकों ने होटल पर खाना खा रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में एक दबंग युवक ने मामूली विवाद में दूसरे युवक को छत से नीचे फेंक दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम कुंडली सोनीपत हरियाणा निवासी विशाल ने पुलिस की शिकायत में बताया कि विगत 20 सितंबर को वह और उसका भाई अनुज खाना खाने के लिए हल्दौनी मोड़ आए थे। होटल में खाना खाकर जब वह वापस लौट रहे थे तो उन्हें अंशुल व उसके साथी ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर अंशुल व उसके साथी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई। विशाल के मुताबिक दोनों भाइयों को लहूलुहान करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा निवासी सोनू पटेल ने कृष कुमार कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका भांजा अमित पटेल कुलेसरा के ब्रह्मपाल क्लीनिक की लैब में काम करता है। 2 सितंबर को कृष कुमार लैब में आया और अमित को छत पर लेकर चला गया। कृष ने अमित को छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में अमित को गंभीर चोटे आई हैं और उसका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। मोड़ आए थे। खाना खाकर जब वह वापस लौट रहे थे तो उन्हें अंशुल व उसके साथी ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर अंशुल व उसके साथी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सर और गर्दन में गंभीर चोटें आई। विशाल के मुताबिक दोनों भाइयों को लहू लुहान करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।