
Noida News : घरेलू विवाद में चाचा ताऊ व उनके परिजनों ने अपनी भतीजी के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सभी लोगों ने घर में तोड़फोडऋ भी की। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सेक्टर-56 बी ब्लॉक में रहने वाली एक युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 22 जून को उसके ताऊ सतीशचंद्र व उनकी बेटी पल्लवी ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पल्लवी के मामा जितेंद्र मोहन एवं इनकी पत्नियां भी मारपीट में शामिल हो गई और उसके साथ जमकर गाली-गलौज की।
24 जून को उसके चाचा जितेंद्र कुमार, सचिन चंद्र तथा उनकी पत्नी उषा ने एक बार फिर उनके घर पर आकर उनको जमकर गालियां दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त और आरोपी एक ही मकान में रहते हैं और इनका अक्सर वाद विवाद होता रहता है।
थाना बीटा-2 में एक व्यक्ति ने दुर्घटना कर मृत्यु करने के आरोप में महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ग्राम घंघोला निवासी साहिल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां गत 30 जून को कैपसाइट कंपनी से ड्यूटी खत्म कर टेंपल जाने के लिए स्टैंड की तरफ आ रही थी इस दौरान तेज गति में आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
कार सवार महिला उनकी मां को अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में दाखिल कराने के बाद कार चालक महिला वहां से चली गई। उपचार के दौरान उसकी मां की अस्पताल में मौत हो गई। साहिल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल से पता चला कि गंभीर स्थिति में उसकी मां को कार चालक डॉक्टर निरूपा लक्ष्मी ने भर्ती कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। Noida News