
Noida News: परिवार के साथ कई साल के घरेलू रिश्तों को तार-तार करते हुए हवस के अंधे ने एक व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत डिजिटल रेप कर डाला है। हैवान को अंकल - अंकल कहते हुए ना थकने वाली मासूम बच्ची उसकी हैवानियत के बाद से गहरे सदमे में है। परिजनों की शिकायत पर थाना कासना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से शाहजहांपुर निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कासना कस्बे में किराये के मकान पर रह रहा है। राकेश के पड़ोस में ही हाथरस का रहने वाला दीपक कुमार भी पिछले कई सालों से उसके साथ रह रहा है। राकेश उसकी पत्नी व दीपक तीनों साइट 5 स्थित एसके फेब्रिकेशन में एक साथ काम करते हैं। आज पड़ोस में रहने के कारण पिछले कई सालों से राकेश और दीपक के बीच गहरी मित्रता थी।
शुक्रवार को राकेश अपनी पत्नी के साथ जब कंपनी से लौटा तो उसे घर पर अपनी 8 वर्षीय बच्ची नहीं मिली। राकेश ने अपने 6 वर्ष के बेटे से जब बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह पड़ोस में दीपक अंकल के घर गई हुई है। राकेश की पत्नी जब दीपक के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर दीपक ने दरवाजा खोला तो अंदर बच्ची बदहवास हालत में दिखाई दी।
मां को देखते ही बच्चे उससे लिपट कर रोने लगी। बच्ची की हालत को देखते उसकी मां को संदेह हुआ तो उसने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद राकेश व उसकी पत्नी थाना कासना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप एक्ट की धारा 376एबी भादवि व 5 (एम)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।