
Noida News : नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस, एचसीएल फाउंडेशन व चेतना संस्था की संयुक्त रूप से एक अनूठी पहल है। जिसका उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को एक ऐसा सुरक्षित स्थान प्रदान करना है, जहां उन्हें वैकल्पिक शिक्षा प्रदान करते हुए औपचारिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जा सके।
इस पहल के तहत सोमवार को पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 में नन्हे परिंदे के अंतर्गत इस मुहिम में वैकल्पिक शिक्षा से औपचारिक शिक्षा में प्रवेश पाने वाले बच्चों से प्यार, दुलार व स्नेह देकर बातचीत किया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए स्कूल बैग, लंच बॉक्स और पेन्सिल बॉक्स वितरित किये। उन्होने इस मुहिम की सहराना करते हुए बताया कि हम एचसीएल फाउंडेशन व चेतना संस्था की इस मुहिम में साथ है और सहयोग के लिए तत्पर है। हमारा प्रयास है कि स्लम एरिया के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे इन बच्चों को गलत दिशा में भटकने से बचाने, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
Read More - Noida News: नोएडा में रियल एस्टेट में धोखाधड़ी से निवेशकों के उड़े होशकमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस, एचसीएल फाउंडेशन व चेतना संस्था की संयुक्त पहल से अब तक करीब दो हजार से अधिक बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के सहयोग से अब तक जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में वर्ष 2023 सत्र में 121 बच्चों का नि:शुल्क एडमिशन कराया गया है। वर्तमान में नन्हे परिंदे आभियान में 5 संचालित मोबाइल वैन द्वारा 20 विभिन्न स्लम एरिया में जाकर वहां आसपास रहने वाले बच्चो को शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ, स्वच्छ वातावरण, परामर्श, उचित मार्गदर्शन देने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, समाज व पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनंद कुलकर्णी, एडीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव, एडीसीपी एलआईयू दिनेश कुमार सिंह, एडीसीपी(स्टाफ ऑफिसर) हृदेश कठेरिया, चेतना संस्था के डायरेक्टर संजय गुप्ता, एचसीएल फाउंडेशन में सीएसआर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. निधि पुंडीर, चेतना संस्था से एचआर हेड श्रीमती ऊषा जस्ता, नन्हे परिंदे की प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्रृष्टि सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। Noida News