बेलगाम स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:00 PM
नोएडा : नोएडा और उसके आसपास बेलगाम गाडि़यों और बसों से आए दिन कोई न कोई हादसा देखने का मिल जाता है। इसी हादसों की श्रृंखला में शुक्रवार को एक बेलगाम स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिस बस ने टक्कर मारी है वह सेक्टर 104 की step by step स्कूल की बस है। थाना सेक्टर 39 पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।
घटना सेक्टर 100 की है
शुक्रवार को बेलगाम बस ने फिर एक स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना सेक्टर 100 की है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आम्रपाली सफायर सोसायटी की तरफ से सेक्टर 104 की तरफ आ रही एक स्कूल की बस ने द विला सोसायटी सेक्टर 100 के सामने स्कूटी सवार एक महिला को टक्कर मार दी। महिला को गंभीर चोट आयी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओवर स्पीड भी होते हैं हादसों के कारण
इस तरह की घटनाएं पूरे दिल्ली एनसीआर में देखने में आ रही हैं। विशेषकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ओवर स्पीड गाडि़या इसका कारण बनती हैं। एक्सप्रेस वे हो या सेक्टरों के आस पास की सड़कें कहीं भी गाडि़यों के चालक दूसरों की परवाह करते हुए नहीं दिखते। रोडों पर बेतरतीब खड़े वाहन और आवारा पशुओं के कारण भी हादसे होते रहते हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।