
noida news up police[/caption]
नोएडा पुलिस कमिश्नरी के मीडिया सेल ने चेतना मंच को बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भीड़ नियंत्रण/दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल समय-समय पर कराया जाता है। इसी क्रम में आज पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडे के नेतृत्व में पुलिस लाईन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने व किसी भी प्रकार की असामान्य परिस्थितियों का सामना करने के उद्देश्य से सभी थानों से आये पुलिसकर्मी अथवा पुलिस लाइन के रिजर्व पुलिस बल द्वारा मॉक ड्रिल व दंगा निरोधक उपकरणों से दंगाइयों को रोकने, आमजन को दंगे के दौरान रेस्क्यू करने, टीयर स्मोक गैस का उपयोग कर भीड को नियंत्रण करने, पानी की बौछार करने व दंगे के दौरान घायल पुलिसकर्मी या आम जनता के लोगों तक मदद पहुंचाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने आदि का भी अभ्यास किया गया।