Noida News Update : विद्युत समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
Noida News Update
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:29 AM
Noida News Update : ग्राम सुत्याना कुलेसरा एवं हल्दौनी क्षेत्र से काफी संख्या में आये निवासियों ने सांसद डा. महेश शर्मा के नाम एक पत्र प्रेषित करते हुए सांसद प्रतिनिधि संजय बाली को सौंपा। वहां के निवासियों ने बिजली संबंधित प्रमुख समस्याओं के बारें में अवगत कराते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में बिजली के कनेक्शन घरों में नही है जिससे हम लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ता है। बहुत सारा हिस्सा ऐसा है जिसमें बिजली चल रही है परन्तु वहां पर ट्रांसफार्मर कम क्षमता के लगे होने के कारण आये दिन वह खराब रहते है और कई दिनों तक ठीक भी नही होते।
Noida News Update सांसद प्रतिनिधि संजय बाली को सौंपा ज्ञापन
बार बार बिजली कटौती होती रहती है, जिससे हमारे बच्चों को पढऩे लिखने में परेशानी आती है। बिजली न होने के कारण पानी की उपलब्धता में भी बाधाा आती है। उनकी समस्याओं को सुनकर सांसद प्रतिनिधि ने नोएडा पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सारनाथ गांगुली से वार्ता कर कालानीवासियों के समस्याओं के बारें में फोन पर चर्चा की और समाधान करने की बात कही।
Noida News Update समाधान का दिया आश्वासन
अधिकारियों ने भी कहा कि जल्द ही वहां का सर्वे कराकर उनकी समस्या का समाधान कराया जायेगा। कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनको डूब क्षेत्र होने के कारण तत्काल नहीं कराया जा सकता। समस्या के तत्कालीन समाधान के लिए सांसद डा. महेश शर्मा ने एक पत्र द्वारा कुछ अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराया जाये।