
Noida news UPDATE[/caption]
यह देखकर बहुत तकलीफ होती है कि लगभग सभी सेक्टरों में घरों में लोगों ने पीजी खोल रखे हैं। बहुत अच्छी बात है । बाहर से पढ़ने आए बच्चों को या नौकरी करने वालों को घर जैसी सुविधा मिलती है। परंतु एक कमरे में दो या तीन लोग रहते हैं उनमें ताजी सांसे तथा फ्रेश होने की उम्मीद नहीं होती इसलिए ये युवा शाम को पार्क में आकर बैठते हैं। अधिकांश अंधेरा होने के बाद ही अपनी पढ़ाई या ड्यूटी आवर से फ्री होकर। नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए यह पार्क ही उन्हें ताजी सांसे तथा स्वच्छता देते हैं जिन्हें की नोएडा प्राधिकरण तथा आर डब्लू ऐ मिलकर मेन्टेन करते हैं। बदले में यह युवा क्या देकर जाते हैं। वहां बैठकर सिगरेट जो पीते हैं उसके टोटे, सॉफ्ट ड्रिंक या पानी की खाली बोतलें, वेंडर्स से पार्क में ही जो मंगवा कर खाते हैं । उसका बचा हुआ डिस्पोजल कूड़ा। यदि कुछ पसंद नहीं आता तो उन्हीं प्लेट में रखा हुआ भोजन जिसे बाद में फिर कुत्ते, बिल्ली कीड़े, मकोड़े फैलाते हैं।