Noida News : सफाईकर्मी की मौत पर सहकर्मियों का हंगामा
Noida News: Uproar among colleagues over the death of a sweeper
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:40 AM
Noida News : करीब एक माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए सफाई कर्मी की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सफाई कर्मी की मौत के बाद साथी कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण व ठेकेदार के खिलाफ जमकर रोष जताया। नोएडा प्राधिकरण में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत लटूरी सिंह का 3 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर स्थिति में उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईएसआई में कुछ समय इलाज चलने के पश्चात उन्हें मेट्रो, कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Noida News :
हाल ही में उन्हें सुमित्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लटूरी सिंह की मौत की सूचना मिलने पर उसके साथी कर्मचारी अस्पताल में एकत्रित हो गए। सभी कर्मचारियों में नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार व प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ खासा रोष व्याप्त था। मौके पर मौजूद रवि कुमार गहलोत का कहना था कि नोएडा प्राधिकरण अधिकारी व ठेकेदार सफाई कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। सफाई कर्मी की मौत के बाद भी प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि किसी भी कर्मचारी का बीमा ठेकेदार व नोएडा प्राधिकरण द्वारा नहीं कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक सफाई कर्मी सुमित्रा अस्पताल के बाहर डटे हुए थे।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-04-at-12.40.15-PM.mp4"][/video]