
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में स्थित हाईराइज सोसायटियों में रोजाना ही हैरत में डालने वाले मामले सामने आते रहते हैं। नोएडा की हाईराइज सोसायटियां किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती है। नोएडा की एक सोसायटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने एक युवक का कॉलर पकड़कर जमकर धुनाई की।
नोएडा की एक सोसायटी से गायब हुए कुत्ते का पोस्टर फाडने से नाराज एक महिला ने एक युवक के न केवल बाल नोंचे, बल्कि कॉलर पकड़कर जमकर धुनाई भी की। पीड़ित युवक ने युवक ने महिला के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
यह पूरा मामला मामला नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित गोल्फ एवेन्यू का है। बताया जाता है कि यहां पर अर्शी नामक एक महिला ने एक कुत्ता पाल रखा था। कुत्ता कुछ दिन पहले लापता हो गया था। अर्शी ने कुत्ते को खोजने के लिए उसकी फोटो लगे हुए पोस्टर छपवाये और अपनी सोसायटी में जगह जगह चिपकवा दिए।
बताया जाता है कि दिपावली पर्व को लेकर सोसायटी में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। सोसायटी में रहने वाले नवीन नाम के युवक ने अर्शी के कुत्ते के गुमशुदा होने वाले पोस्टर फाड़ दिए। जब अर्शी को पोस्टर फाड़ने के बारे में पता चला तो वो नवीन पर भड़क गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
गुस्से में तमतमाई महिला ने नवीन की कॉलर पकड़ ली और उस पर चिल्लाने लगी। आरोप है कि महिला ने युवक की जमकर धुनाई की। पीड़ित युवक का आरोप है कि महिला ने उसे बाल नोंचे और मारपीट की। मौके पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह से बीच बचाव कराया। पीड़ित युवक नवीन ने अर्शी के खिलाफ थाना सेक्टर 113 में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच जारी है। Noida News in hindi