
Noida News (चेतना मंच)। पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करके उनके 4 सदस्यों को धर दबोचा। उनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, 500 रूपये के कागज के नोटों की पांच गडि्डयां भी बरामद की हैं।
एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि चेकिंग के दौरान सोमवार को सेक्टर-39 थाने की नोएडा पुलिस ने बोटेनिकल गार्डेन बस स्टेंड के पास से चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये भीड़भाड़ वाले इलाकों में राहगीरों को अपनी मजबूरी दिखाकर उनसे मदद मांगते थे। ये ठग हाथ में कागज की गड्डी लेकर घूमते थे जिसके ऊपर 500 रुपये का असली नोट लगा होता था, लेकिन बाकी के नोट नकली होते थे।
तभी दूसरा शातिर भी राहगीर के पास आता है और दोनों मिलकर उसे बेवकूफ बनाकर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। साथ ही एटीएम व एटीएम का पासवर्ड व मोबाइल भी चोरी कर ले जाते थे। शातिर पिछले एक से डेढ़ महीने से 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। अब तक यह लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। आरोपितों की पहचान दिल्ली निवासी मनीष, अशरफ, तनवीर और मौहम्मद नसीम के रूप में हुई है।
इनके पास से दो फोन, दो बैग, पांच गड्डी कागज की जिनके ऊपर 500 रुपये के असली नोट लगे हुए, 12,500 रुपये के असली नोट 15,000 रुपये बरामद हुए हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में स्थिति ग्राम बवाना थाना नरेला दिल्ली के लगभग 80-90 लोग अलग अलग ग्रुप बनाकर दिल्ली, गुडग़ाव, नोएडा, गाजियाबाद (एनसीआर) क्षेत्र में ठगी की घटनाएं कर रहे हैं, इनके अन्य साथी अभी फरार हैं, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।