डंपिंग साइड से चुराते थे रिसाइकल मैटेरियल, दो गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:26 AM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने डंपिंग साइट से रिसायकल मटेरियल चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से एक छोटा हाथी टेम्पो बरामद हुआ है। इस टेम्पो में चोरी का माल भरा हुआ था। हार्ड एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अवर अभियंता शुभम मुद्गल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेक्टर-145 स्थित नोएडा प्राधिकरण के अस्थाई डंपिंग साइट से रिसायकल मटेरियल चोरी हो गया है। चोर यहां से करीब 1 टन सैरीगेटेड प्लास्टिक और रिसायकल मटेरियल चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने मनोज हिमांशु और विशाल पर चोरी का शक जताया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल की और मनोज व हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से डंपिंग साइड से चोरी किया गया रीसायकल मटेरियल भी बरामद हुआ। इनके फरार साथी विशाल की पुलिस तलाश कर रही है।
जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
थाना दादरी पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने चार माह पूर्व 6 महीने के लिए जिला बदर किया था। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एनटीपीसी कट के पास जिला बदर किया गया बदमाश कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर मौके से भीम उर्फ नासिर पुत्र इलियास निवासी नई आबादी दादरी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर बदमाश है। न्यायालय पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देश पर 16 जून को 6 माह के लिए महानगरीय परिक्षेत्र गौतमबुद्धनगर की सीमाओं से बाहर रहने के लिए आदेशित किया गया था।
किशोर का अपहरण
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के बाराही मंदिर के पास से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। सूरजपुर कस्बा स्थित बाराही मंदिर के सामने रहने वाले मोहम्मद आबिद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई फैजान 19 सितंबर की रात्रि को घर से बाहर गया था। इसके बाद में वापस नहीं लौटा। उसने आसपास में रिश्तेदारी में उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोर की तलाश की जा रही है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।