
Noida News: विदेश में बनी महंगी ड्रग्स रेव पार्टियों में सप्लाई करने वाले ड्रग्स पैडलर व सप्लायर को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से नीदरलैंड में बनी एमडीएमए नशीली गोलियां ड्रग्स बरामद की गई हैं। इनकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जाती है।
डीसीपी सेंट्रल जोन रामबदन सिंह ने थाना फेस 3 में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने एचपी पेट्रोल पंप के पास से ड्रग्स सप्लायर पुलकित कपूर पुत्र अमित कुमार कपूर निवासी सी 1208 आम्रपाली जौडेक सेक्टर 120, मूल निवासी अलीगढ़ को मुखबिर की सूचना पकड़ा। पुलकित की निशानदेही पर पुलिस ने अभिषेक चौहान निवासी गली नंबर 1 ग्राम ममूरा तथा पूजा निवासी डी 127 सेक्टर 61 को मकान के बाहर से गिरफ्तार किया। इनके पास से नीदरलैंड में बनी एमडीएमए नशीली गोलियां ड्रग्स बरामद की गई है।
गिरफ्तार की गई पूजा बीटेक है और सेक्टर 82 स्थित एक कंपनी में काम करती है, जबकि पुलकित ड्रग्स सप्लायर है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह लोग सूर्यांश नाम ड्रग्स डीलर से ड्रग्स खदीरते थे और उन्हें रेव पार्टियों में सप्लाई करते थे।
डीसीपी ने बताया कि यह लोग कोरियर के माध्यम से नशीले पदार्थ मंगाते थे। इनके पास कोरियर की कुछ स्पिल मिली हैं, जिन पर अफगानिस्तान का पता अंकित पाया गया है। ड्रग्स डीलर सूर्यांश व उसका साथी प्रणव दिदिप्य फरार है। दिदिप्य गिरफ्तार आरोपियों को नशीली गोलियां उपलब्ध कराता था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।